Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा पर जाएगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन

35

इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन से पांच मार्च को दक्षिण दर्शन यात्रा पर ट्रेन रवाना होगी। 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में मल्लिकार्जुन, तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें इंदौर के अलावा देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

इसके लिए यात्रियों को इकोनामी श्रेणी में 19010 प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी में 30800 प्रति व्यक्ति और कंफर्ट श्रेणी में 40550 प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा। विशेष एलएचबी रेक से यात्रा कराई जाएगी। इसमें आन-बोर्ड और आफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा की व्यवस्था रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.