Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

इस दिन रिलीज होगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’, अक्षय ने की अनाउंसमेंट

46

इंदौर। बाॅलीवुड के शानदार एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। लंबे समय के बाद अब आखिरकार अक्षय ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। फिल्म रिलीज के लिए मेकर्स ने खास दिन चुना है। अक्षय अपनी अधिकतर फिल्में त्योहार के आसपास रिलीज करते हैं। हाॅलिडे के कारण फिल्म को बहुत फायदा मिलता है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म के लिए भी खास दिन चुना गया है। अक्षय ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है।

इस दिन रिलीज होगी अक्षय-टाइगर की फिल्म

इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ तीन महीने बचे हैं। साथ ही अनाउंस किया कि इस साल ईद पर यह फिल्म रिलीज होगी यानी 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जोड़ी के साथ फुल एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म से पहली बार टाइगर और अक्षय स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।

बड़े मियां छोटे मियां की स्टार कास्ट

इस फिल्म के कई स्टंट सीन्स को हाॅलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आने वाले हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन बने हैं। अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.