Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

चीन से सटे द्रोणागिरी गांव के लोग राम भक्त, लेकिन हनुमानजी के शत्रु, जानें क्या है पौराणिक इतिहास

50

इंदौर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, लेकिन चीन से सटे चमोली जिले के एक गांव द्रोणागिरी के लोग विशेष उत्साहित है। रामायण कालीन एक पौराणिक मान्यता द्रोणागिरी गांव से भी जुड़ी हुई है और इस कारण यहां के लोग भी खुद भगवान राम का अनन्य भक्त मानते हैं, लेकिन हनुमान जी को खुद का शत्रु मानते हैं। इस गांव में कहीं भी दूर-दूर तक हनुमान जी का मंदिर देखने को नहीं मिलेगा।

द्रोणागिरी में पड़े थे श्री राम के चरण

पौराणिक मान्यता है कि द्रोणागिरी गांव में जिस स्थान पर भगवान श्री राम आए थे, उसे आज राम पाताल के नाम से जाना जाता है। द्रोणागिरी गांव में प्रभु राम सभी के आराध्य हैं। राम पाताल इलाके की पूरी भूमि को द्रोणागिरी गांव के लोग मंदिर की तरह पूजते हैं, इसलिए यहां भी गांव के लोगों ने तय किया है कि अयोध्या में जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, तब गांव के हर घर में भगवान श्री राम की पूजा होगी।

द्रोणागिरी गांव की हनुमानजी से इसलिए दुश्मनी

पौराणिक मान्यता है कि द्रोणागिरी गांव ही वो स्थान है, जिस स्थान पर संजीवनी बूटी मौजूद थी। इसी स्थान पर मौजूद पर्वत को हनुमान जी उखाड़ कर लक्ष्मण जी को बचाने के लिए ले गए थे। लोक मान्यता है कि लंका विजय के बाद श्रीराम पर्वत देवता को मनाने खुद द्रोणागिरी गांव में आए थे।

 

यही कारण है कि द्रोणागिरी भोटिया जनजाति के लोग का ऐसा गांव है, जहां हनुमान की पूजा वर्जित है। इस जनजाति के लोग आज भी हनुमान जी को अपना शत्रु मानते हैं। पौराणिक मान्यता है कि जब हनुमान संजीवनी बूटी लेने के लिए द्रोणागिरी गांव में पहुंचे तो वे भ्रम में पड़ गए और उन्हें पता नहीं था कि संजीवनी बूटी कहां हो सकती है। तब वे द्रोणागिरी पर्वत का एक हिस्सा उठाकर ले गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.