Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, शेख हसीना ने की भारत की तारीफ

27

ढाका। विपक्ष के बहिष्कार के बीच रविवार को बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। विपक्ष का आरोप है कि शेख हसीना के सत्ता में रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। बहिष्कार के कारण शेख हसीना की पार्टी का एक बार फिर सत्ता में आना तय माना जा रहा है।

शेख हसीना ने की भारत की तारीफ

बांग्लादेश में इस बार चुनावों में भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भी खूब जिक्र हुआ है। वहीं वोटिंग वाले दिन भी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की तारीफ की।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश भाग्यशाली है कि उसे भारत जैसा भरोसेमंद दोस्त मिला है। उन्होंने 1971 में मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के सहयोग के लिए भी आभार जताया।

शेख हसीना ने अपने संदेश में कहा, ”हम बहुत भाग्यशाली हैं…भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है। हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान उन्होंने हमारा समर्थन किया…1975 के बाद, जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया…उन्होंने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी शुभकामनाएं।”

पीएम हसीना ने 1975 में अपने परिवार के नरसंहार की भयावहता को याद किया, जिसमें उनका पूरा परिवार मारा गया था और वह वर्षों तक भारत में निर्वासन में रहीं। बाद में वह बांग्लादेश लौट आईं और अवामी लीग पार्टी बनाई।

15 साल से सत्ता में है शेख हसीना

76 वर्षीय शेख हसीना 2009 से सत्ता में है। इस बार लगातार चौथी बार पांच साल का कार्यकाल जीतने की उनकी तैयारी है। अवामी लीग पर धांधली के आरोप लगाया गए हैं, जिन्हें सत्ता पक्ष ने बार-बार खारिज किया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) मुख्य विपक्षी दल है, जिसने चुनाव का बहिष्कार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !