Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद? देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आप... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत... जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर र... भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे...

Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें असली वजह

38

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड में एक अस्पताल जहाज (हॉस्पिटल शिप) भेजेगा. ट्रंप ने यह जानकारी शनिवार को सोशल मीडिया पर दी. यह घोषणा उन्होंने उस समय की जब वे व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन गवर्नरों के साथ डिनर करने वाले थे. डिनर के दौरान वे लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ बैठे और बातचीत करते दिखे.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि वे लुइसियाना के शानदार गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर एक बेहतरीन अस्पताल जहाज ग्रीनलैंड भेज रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि वहां कई बीमार लोग हैं जिन्हें सही इलाज नहीं मिल रहा है, इसलिए यह जहाज उनकी देखभाल के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने यह भी लिखा कि जहाज रास्ते में है.

व्हाइट हाउस ने कोई जानकारी नहीं दी

हालांकि, इस घोषणा के बाद व्हाइट हाउस और जेफ लैंड्री के दफ्तर की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. यह भी साफ नहीं है कि डेनमार्क या ग्रीनलैंड ने इस जहाज की मांग की थी या नहीं, और आखिर किन लोगों के इलाज की बात की जा रही है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने भी तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं ट्रंप

ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है. ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि वे ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करना चाहते हैं. इसी विवाद के बीच डेनमार्क के राजा फ्रेडरिक X ने हाल ही में एक साल के अंदर दूसरी बार ग्रीनलैंड का दौरा किया. इसका मकसद ग्रीनलैंड और डेनमार्क के बीच एकता दिखाना था. पिछले महीने डेनमार्क, ग्रीनलैंड और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए बातचीत भी हुई थी.

ट्रंप की यह घोषणा उस समय आई जब डेनमार्क के जॉइंट आर्कटिक कमांड ने बताया कि ग्रीनलैंड की राजधानी नूक से सात समुद्री मील दूर एक अमेरिकी पनडुब्बी से एक बीमार क्रू मेंबर को इलाज के लिए बाहर निकाला गया. यह साफ नहीं है कि इस घटना और अस्पताल जहाज भेजने के फैसले का आपस में कोई संबंध है या नहीं. अमेरिकी नौसेना के पास दो अस्पताल जहाज USNS मर्सी और USNS कम्फर्ट हैं, लेकिन ये लुइसियाना में तैनात नहीं हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.