Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

‘दिवाली से भी बड़ा आयोजन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम’ पढ़िए क्या कहा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने

35

अयोध्या। हर सनातनी को 22 जनवरी 2024 की प्रतीक्षा है, जब अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि यह हिंदू और सनातन धर्म की सबसे बड़ी जीत है। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘यह सभी हिंदुओं और सनातनियों के लिए सबसे बड़ी जीत है। यह कार्यक्रम दिवाली के त्योहार से भी ज्यादा खास है। सभी भगवान राम भक्त दुनिया इस दिन का इंतजार कर रहे थे।’

पूरी तरह से कब तक बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर

रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, अयोध्या में भगवान राम का तीन मंजिला मंदिर इसी साल दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस मंदिर परिसर में कई अन्य मंदिर और भवन भी होंगे।

राम मंदिर के निर्माण में हम भगवान राम की सभी मर्यादाओं का निर्वाह कर रहे हैं। मंदिर की ओर से सरकार को जो भी टैक्स दिए जाने हैं, वह दिए जा रहे हैं। इसलिए हम इसमें भी सारी मर्यादाओं का पालन कर रहे हैं। फिलहाल मंदिर का भूतल बनकर तैयार है और इस साल के अंत तक पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। – नृपेंद्र मिश्रा, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.