Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुख्यमंत्री जी, डिंडौरी एसपी मेरे रिश्तेदार हैं, इन्हें लूप लाइन में ही रखें, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा पत्र

144

भोपाल। मुख्यमंत्री जी, डिंडौरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) अखिल पटेल मेरे रिश्तेदार है, इन्हें फील्ड से हटाकर पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) में लूप लाइन में ही रखें। यह बात शनिवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को संबोधित एक पोस्ट में कही।

सिंघार ने एक्स हेंडल पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री जी नवनियुक्त डिंडौरी पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल मेरे रिश्तेदार हैं। शायद यह जानकारी आपको भी नहीं होगी, लेकिन मीडिया में आई ख़बरों से लग रहा है कि हाल ही में हुए इस स्थानांतरण आदेश का कुछ ग़लत अर्थ निकाला जा रहा है।

कौन अधिकारी कहां पदस्थ हो, यह आपका विवेकाधीन अधिकार है, परंतु मेरा निवेदन है कि यह आदेश निरस्त कर उन्हें लूप-लाइन में ही रखा जाए, ताकि प्रदेश की जनता के सामने भ्रम की स्थिति न रहे एवं एक ज़िम्मेदार पुलिस अधिकारी की छवि भी ख़राब न हो।

दरअसल, अखिल पटेल नेता प्रतिपक्ष सिंघार के बहनोई हैं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों डिंडौरी एसपी संजीव कुमार सिन्हा को गुना एसपी पदस्थ किया था। उनकी जगह अखिल पटेल को डिंडौरी का एसपी बनाया गया। अखिल पटेल पिछली सरकार में अनूपपुर के एसपी रह चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.