Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनीं मां, शेयर की अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक

35

इंदौर। द कपिल शर्मा शो फेम और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा मां बन गई हैं। हाल ही में कॉमेडियन ने एक बेटी को जन्म दिया है। उनके पति और कॉमेडियन संकेत भोसले ने अपने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर की है। बता दें कि सुगंधा ने अक्टूबर महीने में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। शादी के ढाई साल बाद पहली बार दोनों माता-पिता बने हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाई है।

हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो

संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि वे पापा बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सुगंधा की भी हॉस्पिटल से एक झलक दिखाई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपल बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं, संकेत ने अपनी बेटी की पहली फोटो भी शेयर की है। फोटोज में सुगंध और संकेत अपनी बेटी के साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। उन्होंने इमोजी से चेहरा ढक दिया।

सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही संकेत ने कैप्शन में लिखा, “यूनिवर्स ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार का प्रतीक आशीर्वाद दिया है। हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।” संकेत की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी भर-भर बधाइयां दे रहे हैं। सुगंधा मिश्रा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकी हैं। उनकी कॉमेडी और सिंगिंग कमाल की है। साल 2021 में उन्होंने कॉमेडियन संकेत भोसले के साथ शादी रचाई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.