Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजनीति में शामिल होने को लेकर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट कर बताई सच्चाई

87

इंदौर। बॉलीवुड और ओटीटी एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। अब वे फिल्मों के साथ-साथ अपना राजनीतिक सफर भी शुरू करने वाले हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि साल 2024 में मनोज राजनीति ज्वाइन कर सकते हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कहा जा रहा था कि मनोज बाजपेयी साल 2024 में बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव लड़ने की इन अफवाहों के बीच मनोज ने अब खुद सामने आकर सच्चाई बता दी है। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर की है।

पोस्ट कर, बताई सच्चाई

बता दें कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आ रही थी कि मनोज बाजपेयी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अब खुद उन्होंने एक पोस्ट कर इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक मीडिया पोर्टल जवाब में लिखा, “अच्छा ये बताइये, ये बात आपको किसने बोली या कल रात को आपको कोई सपना आया। बोलिए, बोलिए।” इतना ही नहीं, इस समय मनोज अपनी ओटीटी सीरीज किलर सूप को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह डार्क कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है।

naidunia_image

रिलीज होगी शानदार सीरीज

इस ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है। इससे पहले एक्टर की सीरीज द फैमिली मैन को भी लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके है और दोनों ही सुपरहिट साबित हुए हैं। वहीं, किलर सूप सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा के साथ मनोज पहली बार ओटीटी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह 11 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है। दरअसल, सीरीज में वे पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे, जिसमें वे खुद ही मर्डर केस में फंसते दिखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.