Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

सलमान के शो से कट हुआ इस मजबूत कंटेस्टेंट का पत्ता, बिग बॉस 17 में शॉकिंग एलिमिनेशन

21

इंदौर।  टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में आए दिन कोई न कोई ड्रामे देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। सलमान के इस शो में आए मजबूत दावेदार का विनर बनने का सपना टूट गया है। इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए थे, जिसमें विक्की जैन (Vicky Jain), नील भट्ट (Neil Bhatt), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और खानजादी उर्फ फिरोजा खान (Firoza Khan) शामिल हैं। इस शो में नील के मुताबिक विक्की, अभिषेक और खानजादी ने काफी लाइमलाइट लूटी है। लेकिन इसके बावजूद नील इस हफ्ते सुरक्षित हो गए हैं।

शो से बाहर हुईं ये स्ट्रांग कंटेस्टेंट

नील की जगह एक मजबूत कंटेस्टेंट बिग बाॅस 17 बाहर हो गया है। ये स्ट्रांग कंटेस्टेंट सिंगर-रैपर खानजादी हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से खानजादी घर से बाहर निकलने की जिद कर रही थीं। कई बार उन्हें सलमान ने डांट भी लगाई। अब आखिरकार खानजादी शो से बाहर हो गई हैं। दरअसल, बाॅटम 2 में दो सदस्य खानजादी और नील भट्ट थे। विक्की और अभिषेक को अच्छे खासे वोट मिले थे, जिसके कारण दोनों सेफ हो गए थे। शो की शुरुआत में खानजादी, अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा समेत कई कंटेस्टेंट अपने मुंहफट अंदाज और झगड़ों के कारण काफी चर्चा में रहीं।

 

सलमान ने कई बार लगाई फटकार

कुछ दिनों बाद ही खानजादी का यह अंदाज फीका पड़ता नजर आया। इसके बाद अभिषेक के साथ उनकी नजदीकियां काफी चर्चा में रही हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले ही वे अपनी बीमारी की बातों को लेकर ब्रेकडाउन हो गई थीं। इस पर करण जौहर ने भी उनकी क्लास लगाई थी। तभी से वे बार-बार शो से बाहर जाने की रट लगा रही थीं। इतना ही नहीं, सलमान खान ने भी उन्हें घर से बाहर निकलने को कह दिया था। लेकिन वे नॉमिनेशन का वेट कर रही थीं। बता दें कि पिछले ही हफ्ते बिग बॉस 17 में कोरियन सिंगर औरा (Aoora) की एंट्री हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.