Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ठंड, कोहरा और बारिश, पढ़ें IMD के लेटेस्ट बुलेटिन में देशभर के मौसम का हाल

28

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को भीषण ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, चारों राज्यों के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। दो दिनों के बाद इसमें सुधार संभव है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घन से बहुत घना कोहरा दो दिनों तक रहेगा।

मौसम विभाग का अपडेट्स

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह घना से बेहद घना कोहरा और शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर चलेगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। लक्षद्वीप में 4 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) होने सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान (3 जनवरी, सुबह 8.30 बजे तक) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस व पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश में कैसा है मौसम प्रणाली सिस्टम

स्काईमेटवेदर के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तक तक फैला है। उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने और दक्षिण-पूर्व अरह सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना है। वहीं, पूर्वोत्तर बिहार के ऊपर और हरियाणा पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.