Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

तस्करी के मामले में दोषी पाया गया भारतीय मूल का शख्स अमेरिका में भारतीयों को दिलाया अवैध प्रवेश

43

ओंटारियो: कनाडा से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पित किए गए 40 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को मानव तस्करी का दोषी पाया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका अटॉर्नी कार्यालय उत्तरी जिला न्यूयॉर्क ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, सिमरनजीत सिंह को 28 जून, 2022 को ओंटारियो में हिरासत में लिया गया था और 30 मार्च, 2023 को कनाडा से अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था। उसने मार्च 2020 से मार्च 2021 के बीच भारतीयों को अवैश रूप से अमेरिका में प्रवेश करवाया। अपना दोष स्वीकार करते हुए सिमरनजीत सिंह ने कहा कि उसने कनाडा के सेंट लॉरेंस नदी क्षेत्र में अकवेसेन मोहॉक भारतीय रिजर्वेशन के माध्यम से कई भारतीयों को संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रुप से प्रवेश की सुविधा मुहैया करवाई।

क्या मिलेगी सजा?

कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाले सिमरनजीत सिंह को 28 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह को कम से कम पांच साल से लेकर 15 सालों तक की जेल हो सकती है। साथ ही 250,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना और तीन साल तक की निगरानी में रिहाई की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

इसमें कहा गया है कि सजा पूरी होने के बाद सिंह को निर्वासन का सामना भी करना पड़ेगा। अप्रैल में जारी दस्तावेज़ों के अनुसार, कुछ प्रवासियों ने अमेरिकी प्रवर्तन अधिकारियोंको बताया कि सिमरनजीत सिंह ने 5,000 35,000 अमेरिकी डॉलर तक का शुल्क लिया और अमेरिका में उनके प्रवेश की सुविधा प्रदान की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.