Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन...

सालार और डंकी के आगे बॉक्स ऑफिस पर अपना पंजा गड़ाए हुए एनिमल, 600 करोड़ के क्लब पर नजर

38

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल पूरे 30 दिन से सिनेमा हॉल में टिकी हुई है। एनीमल सालार के तूफान और डंकी की दस्तक के सामने अंगद जैसे पैर जमाए हुए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। रणबीर कपूर के लिए साल 2023 बहुत ही अच्छा रहा है।

एनीमल ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म को आलोचना के बाद भी दर्शकों का प्यार मिला। अब प्रभास की सालार और शाहरुख की डंकी के बाद फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा है।

झुकने को नहीं तैयार एनिमल

 

बॉक्स ऑफिस में इन दिनों प्रभास की सालार का जादू चल रहा है। सालार का क्रेज दर्शकों में देखा जा रहा है। शाहरुख खान की डंकी भी ठीक-ठाक प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच एनिमल अपना पंजा बॉक्स ऑफिस पर गाड़े हुए हैं। Sacnilk ने एनिमल के 30 दिसंबर के आंकड़े जारी किए हैं। इस दिन फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है।

600 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म

अर्ली ट्रेंड के अनुसार एनिमल का शनिवार को देश भर का कलेक्शन 1.01 करोड़ का रहा है। फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 542.88 करोड़ की कमाई की है। एनिमल अब 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए दौड़ लगा रहा है। सालार और डंकी के बॉक्स ऑफिस के तूफान में 600 करोड़ पाना एनिमल के काफी मुश्किल लग रहा है।

फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट

 

एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया था। वह इससे पहले कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसे सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभाई है। अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता का किरदान निभाया है। बॉबी देओल विलेन का किरदान निभाया है। तॉप्ति डिमरी, सौरभ सचदेव, प्रेम चोपड़ा व सुरेश ओबेरॉय ने सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.