Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अबू धाबी में भी बन रहा है अयोध्या जैसा भव्य मंदिर, प्रधानमंत्री मोदी होंगे उद्घाटन में शामिल, मिला निमंत्रण

60

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अयोध्या जैसा ही भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में बनने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा मंदिर होगा जो कि 55 हजार वर्ग मीटर में आकार ले रहा है। इस मंदिर के निर्माण के लिये इंडिया से कलाकारों को वहां बुलाया गया है। जब प्रधानमंत्री 2015 में संयुक्त अरब अमीरात आये थे तब भी इस मंदिर को लेकर काफी जोरों से चर्चा हुई थी। इस मंदिर का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है। अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि मंदिर परिसर में 10000 हजार लोग रह सकेंगे। परिसर में प्रवेश के साथ ही दो भव्य फव्वारे दिखाई देंगे। इन दोनों फव्वारों को भारत की महान नदियों गंगा और यमुना का प्रतीक बताया गया है। इस मंदिर परिसर में सभी धर्मों को प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर के निर्माण में गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। बताया जाता है कि यह पत्थर हजारों वर्ष तक क्षतिग्र्रस्त नहीं होता है। सफेद संगमरमर का प्रयोग भी इस मंदिर में किया गया है। इस मंदिर के परिसर में ही प्रार्थना कक्ष, प्रदर्शनी स्थल, अध्ययन के स्थान, खेल मैदान, गार्डन, फूट कोर्ट और साथ ही पार्किंग का भी निर्माण किया जा रहा है। धार्मिक पुस्तकों और गिफ्ट आइटमस की दुकानों के लिये भी स्थान निर्धारित किया गया है। लागत की बात करें तो इस मंदिर के निर्माण पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

जानकारी दी गई है कि 2024 में 15 फवरी को इस मंदिर का उद्घाटन किया जाना है। इसके लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है और इसका निमंत्रण पत्र भी प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया है। मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पीएम मोदी ने गत दिवस बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (बीएपीएस) का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।। कहा जा रहा है कि इस भव्य मंदिर के अबू धाबी में निर्माण होने के बाद भारत और संयुक्त अरब अमीरात की दोस्ती और सद्भाव और अधिक मजबूत और नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे।

मंदिर की आधारशिला मोदी ने ही रखी

अबू धाबी में बनने वाले इस भव्य मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी। इसकी पहल भी नरेंद्र मोदी ने ही की थी। उस समय मोदी ने कहा था कि अबू धाबी का यह मंदिर विश् का भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित करायेगा। साथ ही भारत की विश्व बंधुत्व की भारतीय परंपरा से को जनमानस में पहुंचाएगा। भारत के बाहर विदेश में और किसी मुस्लिम देश में बनने वाला यह सबसे पहला और भव्य मंदिर होगा।

Viral Video: अनोखी साइकिल का पहिया देख आनंद महिंद्रा ने पूछा सवाल आखिर क्यों, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.