Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...

ठंड, कोहरा और बारिश, पढ़ें के लेटेस्ट बुलेटिन में देशभर के मौसम का हाल

57

नई दिल्ली।  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को भीषण ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, चारों राज्यों के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। दो दिनों के बाद इसमें सुधार संभव है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घन से बहुत घना कोहरा दो दिनों तक रहेगा।

मौसम विभाग का अपडेट्स

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह घना से बेहद घना कोहरा और शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर चलेगी।

 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। लक्षद्वीप में 4 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) होने सकती है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान (3 जनवरी, सुबह 8.30 बजे तक) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस व पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश में कैसा है मौसम प्रणाली सिस्टम

स्काईमेटवेदर के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तक तक फैला है। उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने और दक्षिण-पूर्व अरह सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना है। वहीं, पूर्वोत्तर बिहार के ऊपर और हरियाणा पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.