Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, BJP ने करार दिया ‘कट्टर बेईमान’

54

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नोटिस का जवाब देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया है। यह तीसरी बार है जब केजरीवाल पेश नहीं हो रहे हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने नोटिस जारी किया है। गुरुवार को तीसरी बार केजरीवाल ने पेश होने से इनकार कर दिया।

केजरीवाल को सता रहा गिरफ्तारी का डर

आम आदमी पार्टी के अनुसार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखा है और कहा है कि वे ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें भेजा गया नोटिस अवैध है।

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में आशंका जताई है कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने की साजिश है।

केजरीवाल फिर नहीं हुए पेश, जानिए आगे क्या होगा

  • केजरीवाल की तरह झारखंड के मुख्यमंत्री को भी ईडी के 6 नोटिस जारी हो चुके हैं, लेकिन वो पेश नहीं हुए हैं।
  • माना जा रहा है कि ईडी अभी केजरीवाल को एक-दो बार और नोटिस भेज सकता है।
  • ईडी के पास कोर्ट जाने का विकल्प भी है। यदि कोर्ट का आदेश होता है तो केजरीवाल के पेश होना होगा या उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.