Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी होंगे शामिल

44

भोपाल। अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिल्ली में गुरुवार को सभी राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे। बैठक में मिलने वाले दिशानिर्देश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस द्वारा कार्य योजना बनाई जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुरू की तैयारी

मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तैयारी प्रारंभ की दी है। सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सबको पार्टी के पक्ष में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्र चिन्हित करके काम करने के लिए कहा है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी जल्द किया जाएगा ताकि संगठन का काम सुचारू रूप से संचालित हो सके। प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के कारण अभी वे ही पदाधिकारी काम कर रहे हैं, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकृत किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.