Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

परीक्षा परिणाम में वृद्धि के लिए किए जा रहे यह प्रयास

51

जबलपुर। माडल हाईस्कूल में जनशिक्षक बीएसी, बीआरसी, बीईओ , प्राचार्य, जनशिक्षाकेंद्र प्रभारियों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी एवं डीपीसी योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन अनिवार्य रूप से किये जाने एवं बच्चों की कापियों का विधिवत जांच कार्य के लिए निर्देशित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मानिटरिंग कर्ताओं को भी स्कूलों के सतत निरीक्षण करने एवं निरीक्षण रिपोर्ट को प्रति दिवस गूगल फार्म के माध्यम से अपलोड करने आदेशित किया। सभी स्कूल परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। साथ ही शिक्षक पूरे समय विद्यालयों उपस्थित रहे। शतप्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए एवं विद्यालयवार कार्ययोजना अनुसार अध्यापन कराया जाए।

शिक्षकों को शेष रह गया पाठ्यक्रम अतिशीघ्र पूर्ण करने सभी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं, कालखंडों का आयोजन किया जाए। स्कूलों में पाठ्यक्रमानुसार, दिनांकवार, विषयवार कार्ययोजना अनिवार्य रूप से लगी हो। आनलाइन बैठक के माध्यम से शालावार जनशिक्षा केंद्रवार ब्लाकवार सतत समीक्षा भी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.