Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रशासन, तेल कंपनी डीलर, ड्राइवर व एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक के बाद शहर के पंप पर पहुंचे टैंकर

38

इंदौर। दो दिन से चल रही ट्रक, बस चालकों की हड़ताल के कारण मांगलिया स्थित इंडियन आयल कंपनी के डिपो से टैंकरों से तेल वितरण प्रभावित हुआ। यही वजह है कि सोमवार को शहर के कई पंप तेल खत्म होने के कारण बंद रहे है, वहीं कुछ पेट्रोल पंपों पर जहां पेट्रोल व डीजल उपलब्ध था, वहां पर वाहनों की लंबी कतारे लगी रहीं।

दोपहर एक बजे इंडियन आइल कंपनी के मांगलिया डिपो में अपर कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे और तेल कंपनी के पदाधिकारियों के साथ पेट्रोल पंप डीलर, ड्राइवर व एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अपर कलेक्टर की समझाइश के बाद डीलर व ड्राइवर पुलिस सुरक्षा में इंदौर शहर के अंदर मौजूद पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पहुंचाने के लिए तैयार हुए। पेट्रोल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह वासु के मुताबिक सोमवार शाम सात बजे तक पुलिस सुरक्षा में शहर के पंपो पर 70 टैंकर भेजे गए।

कानून लागू हुआ तो हमारे बच्चों का क्या होगा

अपर कलेक्टर-पुलिस सुरक्षा में डिपो से गाड़ियां शहर में भेजी जाएंगी।

ड्राइवर-क्या पंप पर वाहन ले जाने के बाद वापस डिपो आने के लिए पुलिस सुरक्षा होगी।

अपर कलेक्टर- हां, पुलिस वाहन खाली टैंकरों को छोड़ेंगे।

ड्राइवर- जो नया कानून आ रहा है उससे ही सभी ड्राइवरों को आपत्ति है। जो कानून लागू होगा तो हमारे बच्चों का क्या होगा।

अपर कलेक्टर- वो कानून अभी लागू नहीं हुआ है। आप समझें, कानून में संशोधन चाहते हैं तो अपनी बात सरकार के सामने रखें। ज्ञापन दें। देशभर में आप लोगों ने जो विरोध प्रदर्शन किया, यह मुद्दा राज्य व केंद्र स्तर पर हाइलाइट्स हो गया है।

ट्रक आपरेटर एसो. अध्यक्ष- हमने पीएम मोदी को पत्र भेजा है और आल इंडिया की एक बैठक भी होने जा रही है, उसमें जो भी निर्णय होगा आगे की रणनीति बनाएंगे। हम भी इस कानून का विरोध कर रहे हैं। सभी ड्राइवर शहर के पंपों पर टैंकर ले जाएंगे।

शाम छह बजे डिपो से निकले टैंकर

ड्राइवर के तैयार होने के बाद दोपहर 1.47 बजे टैंकरो को फीलिंग के लिए मांगलिया डिपो में प्रवेश दिया गया। इस दौरान बाहर डीलर व ड्राइवर जमा रहे। पुलिस व्यवस्था के लिए लसूड़िया थाने के बल के अलावा मांगलिया पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह तोमर भी पहुंचे तो रविवार की हुए विवाद व अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को फिर से डिपो के बाहर उनके साथ ड्रायवर्स का विवाद हुआ।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को फोन किया फिर प्रशासनिक अफसरों ने स्थिति को संभाला। शाम छह बजे डिपो में सभी टेंकरों को क्रमबद्ध तरीके से प्रवेश दिया गया। आमतौर पर जहां इस डिपो सुबह 8 से 5 बजे तक पेट्रोल टैंकरों को दिया जाता है, वहीं शाम छह से देर रात तक डिपो में टैंकरों को प्रवेश दिया गया और बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

मांगलिया डिपो से टैंकरों से पेट्रोल-डीजल वितरण

30 दिसंबर-104 टैंकर

31 दिसंबर-3 टैंकर (पुलिस पंप के)

1 जनवरी- 70 टैंकर शाम 7.30 बजे तक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.