Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की चेतावनी, Mumbai Police को आया धमकी भरा फोन, जांच जारी

44

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पास आए एक धमकी भरे कॉल ने हड़कंप मचा दिया है। फोन करने वाले ने चेतावनी दी है कि मुंबई में कई जगह पर सीरियल ब्लास्ट होंगे। इतना कहने के बाद ही फोन करने वाले शख्स ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद फोन काट दिया। पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले का विवरण जानने…

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम को करीब 6 बजे एक धमकी भरा कॉल आया था और फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने चेतावनी दी थी कि मुंबई में कई स्थानों पर ब्लास्ट होंगे और यह कहते ही उसने फोन काट दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस इस कॉल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। अभी तक कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.