Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तमन्ना भाटिया, रकुल प्रीत समेत, साल 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे ये बॉलीवुड सितारे

34

कई ऐसे सितारें हैं, जो इस साल शादी करने वाले हैं। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

  1. रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।
  2. बीते साल कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे।
  3. आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। नया साल शुरू हो चुका है। बीते साल कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे। परिणीति चोपड़ा, अरबाज खान, अथिया शेट्टी, केएल राहुल समेत कई सितारों ने अपना हमसफर चुना। वहीं, अब कई ऐसे सितारें हैं, जो इस साल शादी करने वाले हैं। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फेमस कपल रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इनके साथ ही हम आपको बॉलीवुड के पॉपुलर कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी इस साल शादी कर सकते हैं। 22 फरवरी को कपल सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं, जो कि गोवा में होगी।

 

आयरा खान और नुपुर शिखरे

आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। बताया जा रहा है कि कपल 3 जनवरी 2023 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। हाल ही में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हुई है।

 

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ इस साल शादी कर सकते हैं। बीते साल अरमान ने आशना को सरप्राइज प्रपोजल दिया था। अब ये कपल सात फेरे लेंगे।

 

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिश्ता कंफर्म किया है। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर की खबरें सामने आ रही हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इस साल शादी कर सकते हैं।

 

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से तमिल स्टार सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार एक साथ स्पाॅट हो चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। बताया जा रहा है कि कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम पिछले काफी समय से साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है। कई बार दोनों को साथ में वेकेशन पर जाते हुए भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। कहा जा रहा है कि कपल इस साल शादी कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.