Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- अग्निवीर का मतलब सिर्फ बेरोज़गारी, निराशा और अपमान है

35

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अग्नि वीर योजना को लेकर सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि पहले सेना की प्रतिबद्धता अपने सैनिक के साथ जीवन भर रहती थी लेकिन अग्निवीर योजना के माध्यम से सरकार ने सेना की इस प्रतिबद्धता पर हमला कर उसे तोड़ा है।

गांधी ने बिहार के चंपारण से यहां पहुंचे सेना में अग्निवीर योजना लागू होने के कारण पुरानी पद्धति से भर्ती होने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने से निराश युवको के साथ बातचीत के दौरान कहा कि पहले जब जवान सेवा में भर्ती होता था तो सेना हमेशा उसकी मदद करती थी और शहीद होने पर अतिरिक्त मदद की जाती थी। जब तक वह और उसका परिवार है सेना उसके साथ होती थी लेकिन अग्नि वीर योजना ने सेना की इस प्रतिबद्धता को खत्म किया है और इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, ‘अग्निवीर का योगदान: बेरोज़गारी, निराशा, अपमान है। अग्निवीर योजना की आड़ में 2019-21 तक चलने वाली सेना की ‘स्थायी भर्ती’ को रद्द कर सरकार ने अनगिनत मेहनती एवं होनहार युवाओं की लगन और सपनों पर पानी फेर दिया।’ गांधी ने कहा, ‘ये नौजवान चंपारण से अपना संघर्ष बयान करने पदयात्रा कर के आए हैं। ऐसे कई युवाओं को सारी प्रक्रिया पूरी होने पर नियुक्ति के झूठे आश्वासन दिए गए और अंत में अग्निपथ का झांसा दे कर अपने हाल पर छोड़ दिया गया। आज इन युवाओं के पास बेरोज़गारी, निराशा और अपमान छोड़ कर कुछ नहीं बचा है – इनके पास सेना के अलावा कोई प्लान बी नहीं है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.