Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने DGP से कहा- अपना धर्म निभाओ वरना…

59

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर चुनावी माहौल गर्म है. थाने पर पथराव की घटना के बाद कांग्रेस नेता हाजी शहजाद को मुख्य आरोपी बताते हुए पुलिस ने उनकी कोठी को बुलडोज कर दिया था. इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अक्ष्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम इस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे. उन्होंने कहा कि अपराधी को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने DGP को ज्ञापन भी दिया है और उनसे कहा कि अपना धर्म निभाओ वरना कोर्ट और मानवाधिकार आयोग से निपटने के लिए तैयार रहो.

पटवारी ने कहा,”हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालेंगे की जो अधिकारी बीजेपी के एजेंडे को साधने के लिए नौकर जैसा काम कर रहे हैं, तो अदालतें अपना काम करे.” उन्होंने कहा कि हमने DGP से मुलाकात कह दिया है कि अपना धर्म निभाओ वरना कोर्ट और मानव अधिकार आयोग से निपटने के लिए तैयार रहो.

देश का संविधान महत्वपूर्ण है- जीतू पटवारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विषय ये नहीं है कि किसका घर तोड़ा गया, विषय ये है कि अदालतों का सम्मान होना चाहिए. कानून की एक प्रक्रिया है उसके तहत फैसला होना चाहिए. अगर थाना प्रभारी जज का काम करने लगे या जिला प्रशासन सुप्रीम कोर्ट का काम करने लगे तो देश में अराजकता आ जाएगी. अपराधी को तो सजा मिलनी ही चाहिए. देश का संविधान महत्वपूर्ण है उसके अनुसार ही सजा मिले. किसी आरोपी के परिवार को इसकी सजा क्यों दी जा रही है? उन्होंने आगे कहा कि जैसे उज्जैन में एक जायसवाल परिवार है , क्या लॉजिक है उसका घर तोड़ने का ? ग्वालियर का एक यादव परिवार है उसका घर तोड़ दिया गया, उनके बच्चे कहाँ जाएँगे ?

क्या है मामला

मध्यप्रदेश के छतरपुर थाने में बीते मंगलवार को पथराव की घटना हुई थी. दरअसल, महाराष्ट्र में रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर मुस्लिम समाज में गुस्सा है. उनके खिलाफ देश के कई राज्यों में मुस्लिमो ने विरोध जताया. इसी मामले को लेकर छतरपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. भीड़ थाने का घेराव कर FIR की मांग कर रही थी. इतने में भीड़ की ओर से थाने पर पथराव किया गया था. पथराव के बाद प्रशासन ने कार्रवाई में कांग्रेस नेता शहजाद अली का घर बुलडोज कर दिया. इसके अलावा पूरे प्रदेश भर में भी लगातार बुलडोजर कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.