Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

नागपुर में कांग्रेस की ‘हैं तैयार हम रैली’, राहुल गांधी बोले- BJP में किसी की नहीं सुनी जाती

49

नागपुर। महाराष्ट्र के नागरपुर में कांग्रेस पार्टी 139वें स्थापना दिवस पर बड़ी रैली का आयोजन कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, लोगों को लगता है कि यह राजनैतिक लड़ाई है, जो सही है लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा है। बहुत सारी पार्टियां NDA और INDIA गठबंधन में है लेकिन लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है।

राहुल गांधी ने कहा कि आजादी से पहले हिंदुस्तान की जनता व महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे। दलितों को छुआ नहीं जाता था। यह RSS की विचारधारा है। यह हमने बदला है और वे फिर इसे वापस लाना चाहते हैं। हिंदुस्तान आजादी से पहले जहां था वे वहां उसे लौटाना चाह रहे हैं।

2-3 अरबपतियों को रख रहे ध्यान- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ युवाओं पर आक्रमण किया जा रहा है और दूसरी तरफ हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को देश का पूरा धन दिया जा रहा है। 1,50,000 युवाओं को हिंदुस्तान की सेना और वायु सेना के लिए चुन लिया गया था। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लागू की और इन युवाओं को आर्मी और वायु सेना में नहीं आने दिया गया।

देश का लोकतंत्र हो जाएगा खत्म- खड़ग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पिछले 10 साल से भाजपा और RSS देश को तंग कर रहे हैं। अगर संघ की सरकार को नहीं रोका गया तो देश बर्बादी की ओर जाएगा। देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.