Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

मोबाइल नहीं देने पर युवकों ने घर में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

66

बालाघाट। किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भानेगांव में मोबाइल नहीं देने पर दो युवकों ने एक मकान को आग लगा दिया है। यह घटना आपसे रंजिश के चलते हुई है।किरनापुर पुलिस ने पंकज पिता सुनील मेश्राम 25 वर्ष ग्राम भानेगांव निवासी द्वारा की गई रिपोर्ट पर इस मामले में भावेश बेदरे और गौरव बेदरे के विरुद्ध आगजनी मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

मोबाइल मांगा नहीं दिया तो किया विवाद

पंकज मेश्राम ड्राइवरी करता है जिसके मोबाइल को लेकर के भावेश बेदरे व गौरव बेदरे के साथ विवाद चल रहा था।वह जब अपने घर में था तभी दोनों उसके घर आए व उसके साथ जातिगत रूप से गालियां देने लगे और बोले की हमारा मोबाइल रख लिया है हम बार-बार मोबाइल मांगने आ रहे हैं दे नहीं रहा है। इस एक आरोपित अपने हाथ में एक बोतल में पेट्रोल रखा हुआ था। जिसने घर के अंदर घुसकर पेट्रोल घर मे छिड़क दिया व माचिस से आग लगा दी। जिससे मकान में रखा सामान पलंग बिस्तर कपड़े आलमारी चावल खाने पीने का सामान और जेवरात जल गया

घर में आग लगाने के बाद दोनों भागने लगे

भागते समय पीडि़त को पूरे परिवार को जलाकर खत्म करने की धमकी दे दी।पीडि़त ने उन लोगों का पीछा किया तब दोनों ने उसके साथ हाथमुक्कों से मारपीट और मोटर साइकिल से भाग रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीडि़त के चाचा का बेटा अमूल मेश्राम मिला तो उसको भी गौरव बेदरे ने पत्थर से सिर में मारा जिसके बाद दोनों फरार हो गए। जिसकी बाद पीडि़त ने इस घटना की शिकायत किरनापुर थाना में पहुंचकर की है। यहां पुलिस ने शिकायत उपरांत दोनों आरोपितों के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज मामले की जांच शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.