Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

कतर जेल में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों को राहत, विदेश मंत्रालय बोला- फैसले का अध्ययन कर रहे हैं

21

नई दिल्ली। कतर अदालत ने आठ भारतीय पूर्व नौसेना अधिकारियों की मौत की सजा को कम कर दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सजाएं कम कर दी गई हैं, लेकिन जब तक विस्तृत फैसला हम नहीं देख लेते। मेरे पास बताने के लिए अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

विस्तृत आदेश की कॉपी का इंतजार

उन्होंने कहा, ‘कतर के मामले पर मैं टिप्पणी नहीं करता चाहूंगा, क्योंकि विस्तृत आदेश की कॉपी नहीं आई है। यह संवेदनशील मामला है।’ बागची ने कहा कि भारतीयों और उनके परिवार के सदस्यों के हित हमारी सबसे बड़ी चिंता है। हम कानूनी टीम और परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

हाफिज सईद के प्रत्यर्पण पर भारत का रूख

26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को सौंपने के लिए पाकिस्तान के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बागची ने कहा कि सईद भारत में कई मामलों में आरोपी है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी है। उन्होंने कहा, ‘आतंकी के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान को अनुरोध भेजा है।’ 26 दिसंबर को दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास हुए विस्फोट पर बागची ने कहा कि संबंधित एजेंसियां मामले को देख रही हैं। उन्हें जांच पूरी करने दीजिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.