Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...

नए साल में इस राशि वालों के लिए शुभ रहेंगे राहु और केतु, मिलेगी सुख-समृद्धि

56

इंदौर। ग्रहों और नक्षत्रों की ज्योतिष शास्त्र में खास अहमियत है। कुछ ग्रहों को शुभ का दर्जा दिया गया है। राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। हालांकि अगर दोनों ग्रहों की कृपा किसी जातक पर हो जाए तो उसके वारे न्यारे हो जाते हैं। नए साल में राहु-केतु की स्थिति कुछ राशियों को फायदा पहुंचाएगी।

किन राशियों पर पड़ेगा राहु-केतु का शुभ प्रभाव?

राहु और केतु छाया ग्रह है। हर 15 महीने में राशि बदलते हैं। साल 2024 में दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन नहीं होगा। राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में रहेंगे। जब अन्य ग्रहों का गोचर होता हैं तो राहु-केतु का प्रभाव बदल जाता है।

तुला राशि

राहु और केतु के प्रभाव से नए साल में तुला राशि के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातक करियर में प्रगति कर सकते हैं।

कुंभ राशि

साल 2024 कुंभ राशिवालों के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। राहु और केतु के प्रभाव से धन कमाने के साधन बढ़ेंगे। इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है।

राहु को प्रसन्न करने के उपाय

  • शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन चढ़ाएं।
  • शनिवार के दिन नीले रंग के वस्त्र में काले तिल भरकर दान करना शुभ होता है।
  • राहु दोष निवारण के लिए रुद्राभिषेक करना चाहिए।

केतु को प्रसन्न करने के उपाय

  • मंदिर में जाकर झंडा लगाने से केतु ग्रह की शांति मिलती है।
  • केतु ग्रह की शांति के लिए अश्वगंधा का पौधा लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.