Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जम्मू-कश्मीरः पुंछ पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

55

 पुंछ में पिछले हफ्ते घात लगाकर किए गए हमले में चार जवानों की मौत के बाद आतंकवादियों की तलाश में जारी अभियान के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को मौके का दौरा किया और कमांडरों को ‘बहुत ही पेशेवर तरीके से” अभियान संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया। थल सेनाध्यक्ष ने उनसे सभी चुनौतियों के प्रति दृढ़ रहने को भी कहा।

पुंछ जिले में सुरनकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेरा की गली और बफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर बृहस्पतिवार को घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें चार जवानों की जान चली गई थी। सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जनरल मनोज पांडे ने पुंछ सेक्टर का दौरा किया और उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

सेना प्रमुख ने मौके पर कमांडरों के साथ बातचीत की तथा उन्हें बहुत ही पेशेवर तरीके से अभियान चलाने और सभी चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ रहने के लिए प्रोत्साहित किया।“ उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख बाद में राजौरी में 25 इन्फैंट्री डिवीजन मुख्यालय गए और वहां मौजूद कमांडरों ने उन्हें समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में सोमवार को तीसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं ताकि अफवाहों पर लगाम कसी जा सके और बदमाशों को कानून एवं व्यवस्था के लिए मुश्किल पैदा करने से रोका जा सके। तीन आम लोगों की हत्या के बाद शनिवार तड़के सेवाएं निलंबित कर दी गईं थी।

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और वरिष्ठ असैन्य और पुलिस अधिकारी आतंकवाद विरोधी अभियान और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के वास्ते निगरानी के लिए राजौरी और पुंछ जिलों में डेरा डाले हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.