Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

DMK नेता ने दिया विवादित बयान, बोले- यूपी-बिहार के लोग तमिलनाडु में करते हैं टॉयलेट साफ

31

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर बनाम दक्षिण की चिंगारी को हवा देने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस कड़ी में अब नया नाम डीएमके नेता दयानिधि मारन का जुड़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कथित रूप से यूपी और बिहार के लोगों के लिए कहा कि वह तमिलनाडू में शौचायल साफ करने का काम करते हैं। उनके इस विवादित बोल के बाद बीजेपी नेताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रमुख रणनीतिकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है।

भाजपा ने विपक्ष से पूछा सवाल

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक बार फिर डिवाइड एंड रूल कार्ड खेलने का प्रयास इंडिया गठबंधन की तरफ से किया जा रहा है। पहले राहुल गांधी ने उत्तर भारतीय मतदाताओं का अपमान किया। रेवंत रेड्डी ने बिहार डीएनए को गाली दी। डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने कहा, ” हिंदी भाषी राज्यों को गौमूत्र स्टेट बताया। अब दयानिधि मारन हिंदी भाषियों और उत्तर का अपमान करते हैं। हिंदुओं/सनातन को गाली देना, फिर बांटो और राज करो का कार्ड खेलना इंडिया गठबंधन का डीएनए है। क्या नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, कांग्रेस, सपा, अखिलेश यादव सब नजरअंदाज करने का दिखावा करेंगे। वे कब स्टैंड लेंगे?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.