Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

रोज-रोज की किचकिच से परेशान पति ने पत्नी को कर दिया दोस्त के हवाले, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गया थाने

52

भोपाल। शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी पति-पत्नी के बीच आए दिन तकरार होती रहती थी। इससे परेशान पति ने पिछले दिनों धोखे से अपनी पत्नी को अपने अविवाहित दोस्त के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, साथ ही थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करा दी। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महिला को खोज निकाला। तब पता चला कि पति के दोस्त ने उसे बंधक बना रखा था। वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। नजीराबाद थाना इलाके में हुई घटना में पुलिस ने आरोपित पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों में रोज होता था झगड़ा

नजीराबाद थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि मूलत: राजगढ़ की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की शादी क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसके बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगभग रोज ही विवाद होता रहता था। इससे परेशान पति ने अपनी पत्नी को अविवाहित दोस्त राजगढ़ निवासी राजकुमार के हवाले करने की साजिश रच डाली।

बटिया पर जमीन लेने का दिया झांसा

आठ दिसंबर को उसने पत्नी से कहा कि राजगढ़ जिले में एक जमीन बटिया पर मिल रही है। उसे देखने चलते हैं। काम पसंद आने पर वहीं खेती करेंगे। उसकी बातों में आकर पत्नी, पति के साथ पैदल बस स्टैंड के लिए चल दी। योजना के तहत रास्ते में पति का दोस्त राजकुमार बाइक लेकर वहां पहुंचा। पति ने बहाने से पत्नी से बोला कि तुम राजकुमार के साथ राजगढ़ पहुंचो, मैं पीछे से आ रहा हूं। पत्नी उसकी बात मानकर राजकुमार के साथ चली गई। उधर, पति वापस घर लौट आया।

घरवालों से भी बोला झूठ

दो-तीन दिन तक बहू को घर से गायब देख सास-ससुर ने बेटे से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह आयुष्मान कार्ड बनवाने का कहकर गई है। अनहोनी की आशंका होने पर सास-ससुर ने बेटे पर बहू की तलाश करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद पति ने बाकायदा थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।

काल डिटेल से मिला सुराग

पुलिस ने लापता महिला की तलाश शुरू की। पता चला कि वह मोबाइल फोन भी नहीं रखती है। संदेह के आधार पर महिला के पति को मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकलवाई गई। उसमें देखा गया कि महिला के गायब होने के समय से लेकर लगातार पति किसी राजकुमार नाम के व्यक्ति के संपर्क में रहा है। उस नंबर के आधार पर पुलिस लोकेशन पता करते हुए राजगढ़ के खुजनेर थाना क्षेत्र के एक मकान पर पहुंची, तो वहां लापता महिला मिल गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि राजकुमार ने उसे बंधक बनाकर रखा था। वह उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता था। फोन पर भी बात नहीं करता था, न ही किसी से करने देता था। राजकुमार ने उसके साथ कई बार डरा-धमकाकर दुष्कर्म भी किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.