Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

दुकान पर ग्राहक बुलाने की बात पर झगड़ा, सीने में सूजा घोंपकर युवक की हत्या

40

भोपाल। बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम शापिंग कांप्लेक्स में ग्राहकों को आवाज देकर बुलाने को कपड़ा दुकान के कर्मचारियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक ने दूसरे के सीने में कोई नुकीली वस्तु (संभवत: सूजा) से वार कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

यह है मामला

बैरागढ़ थाना प्रभारी कमलजीत रंधावा ने बताया कि बूढ़ाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय अंकित पुत्र मनोज सिंह श्रीमाया लहंगा दुकान पर काम करता था। श्रीमाया के पड़ोस में शुभ मंगल वस्त्रालय में भरत परियानी नाम का युवक काम करता है। दोनों ग्राहकों को आवाज देकर अपनी दुकान में बुलाने का काम करते थे। प्रतिस्पर्धा के कारण दोनों में झड़प भी हो जाती थी। इसी बात को लेकर रविवार दोपहर करीब तीन बजे अंकित का भरत के साथ झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान भरत ने किसी नुकीली चीज से अंकित के सीने पर वारकर दिया। इससे वह मौके पर ही गिर गया। आसपास के लोग लहूलुहान अवस्था में उसे लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रंधावा के मुताबिक वारदात में संभवत: सूजा का इस्तेमाल किया गया है।

सीसीटीवी बंद मिले

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो वे खराब मिले। इस वजह से घटना के फुटेज हासिल नहीं हो सके हैं।

इकलौता बेटा था

मृतक अंकित सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। पिता मनोज सिंह ठेकेदारी करते है। मां घर में कपड़े सिलने का काम करती है।

आरोपित के कमरे में लटका ताला

आरोपित भरत परियानी वारदात के बाद से ही फरार है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पहले वह मां के साथ एक फ्लैट में रहता था। उसकी मां फ्लैट बेचकर अपने रिश्तेदारों के पास चली गई है। बैरागढ़कलां में भरत किराए के मकान में रहता है। पुलिस वहां पहुंची, तो उसके घर पर ताला मिला। पुलिस उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.