Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खरगोन से गुजरात जा रही बस बड़वानी में पलटी, 15 मजदूर घायल

55

बड़वानी। खरगोन से मजदूरों को लिए गुजरात जा रही निजी यात्री बस (वंश ट्रेवल्स) आज खंडवा बड़ोदा मार्ग बड़वानी बाईपास पर शुक्रवार रात 7:30 बजे पलट गई। जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बस में सवार यात्रियों के अनुसार उसमें क्षमता से ज्यादा सवारी भरी हुई थी।

हादसे की सूचना के तत्काल बाद बड़वानी पुलिस मौके पर जा पहुंची, लेकिन बस चालक मौके से फरार हो गया था। यात्रियों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक सवारी भरी हुई थी और ड्राइवर शराब के नशे में था। सभी लोग गुजरात मजदूरी के लिए जा रहे थे।

घटना के बाद एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची, जिसमें घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में ज्यादा संख्या बच्चों की है, वहीं मौके पर पंहुचे डीएसपी दिनेश चौहान ने बताया की चालक मौके से फरार है, हमने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल मामला विवेचना में लिया है कितने लोग सवार थे जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.