Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला पहनेंगे पीले रंग की खास पोशाक, दिनों के अनुसार बदलते रहते हैं रामलला के वस्त्र

39

अयोध्या: वर्षों के इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को वह शुभ घड़ी आने वाली है, जब रामलला अपने भव्य मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होने वाले हैं। जिसके लिए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है तो रामलला को सजाने के लिए वस्त्र भी तैयार हो रहे हैं। रामलला के दर्जी जो पीढ़ियों से अपने आराध्य के वस्त्र तैयार कर रहा है। इस बार अस्थाई मंदिर में विराजमान चारो भाइयों और हनुमान के वस्त्र तो तैयार किए ही जा रहे हैं। साथ ही 51 इंच के प्राण प्रतिष्ठित होने वाले बाल राम लला के वस्त्र भी तैयार किए जा रहे है। इसी के साथ हम यह भी बताएंगे की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला किस रंग के वस्त्र पहनेंगे और अलग-अलग दिन वह कौन-कौन से वस्त्र धारण करते हैं।

बता दें कि 22 जनवरी की ऐतिहासिक समय में रामलला किस रंग की पोशाक पहनेंगे और कौन दर्जी रामलला की पोशाक तैयार कर रहा है और उसका अपने आराध्य से कितना गहरा नाता है। 1985 से अयोध्या में एक परिवार राम लला के वस्त्र सिल रहा है और यह काम करते हुए उसकी तीन पीढ़ियां बीत गई। इस बार भी यही शंकर लाल का परिवार अपने आराध्य के वस्त्र तैयार कर रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के समय राम लला पीला वस्त्र धारण करेंगे , लेकिन दिन के हिसाब से बाद में वह सफेद वस्त्र धारण कर लेंगे।

श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के वस्त्र का रंग दिन के अनुसार बदलता रहता है। रविवार को वह गुलाबी, सोमवार को सफेद , मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा,  गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम और शनिवार को रामलला नीला वस्त्र धारण करते हैं। इस बार प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दिन सोमवार है इसलिए उसे दिन रामलला सफेद वस्त्र धारण करते हैं। लेकिन विशेष आयोजन के दिन पीला वस्त्र पहनना शुभ होता है। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के समय उन्हें पीला वस्त्र पहनाया जाएगा लेकिन बाद में वह सफेद वस्त्र धारण कर लेंगे। जैसे रामनवमी के समय दिन कोई भी हो उन्हें पीले वस्त्र पहनाए जाते हैं। पीला वस्त्र खास प्रयोजन पर ग्रह नक्षत्र की अनुकूल भी होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.