Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

एमपी विधानसभा का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर कैलाश विजयवर्गीय ने गिनाईं ये खूबियां

42

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन है। चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज स्थगित हो जाएगा। आज सदन में बाकि बचे सभी विधायकों मे पद और गोपनियता की शपथ ली। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा के विधायक कमलनाथ ने इस सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी सदन ने उन्हें अनुमति दे दी है। इसके अलावा परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने भी सदन के इस सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी सदन ने उन्हें अनुमति दी गई है।

इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने शुरू की। कमलनाथ की अनुपस्थिति रहने पर कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर तंज कसा बोले कांग्रेस ने उन्हें यहां आने लायक छोड़ा ही नहीं। इस पर नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन को अवगत कराया कि कमलनाथ के परिवार गमी हो गई है इसलिए वे अनुपस्थित हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमे सबसे पढ़े लिखे मिले हैं। उन्होंने अपने आपको महाकाल का सेवक बताकर उज्जैन के मिथक को भी तोड़ दिया है। उन्होंने हुकुम चंद मिल के लोगों को न्याय दिलवाया है। हमारा सिर्फ संकल्प पत्र नहीं है बल्कि मोदी गारंटी है,जो हार हाल में पूरी होगी संकल्प पत्र डबल इंजन सरकार का दस्तावेज है। हमारे संकल्प पत्र का राज्यपाल जी के अभिभाषण में जिक्र हुआ। यह हमारा सिर्फ संकल्प पत्र नहीं बल्कि मोदी की गारंटी है। जो हर हाल में पूरा होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.