Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

जिस पत्थर को गांव वाले कुल देवता मानकर सालों से पूज रहे, वो डायनासोर का अंडा निकला, वैज्ञानिक भी हो रहे हैरान

38

धार: मध्य प्रदेश के धार में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव पाड़लिया में गांव वाले एक पत्थर को अपना कुल देवता मानकर पूजते आ रहे हैं, वो करोड़ों साल पहले रहने वाले डायनासोर का अंडा निकला। मामला सामने आने के बाद गांव में हड़कंप का माहौल है। वहीं अब प्रशासन भी हरकत में नजर आया और वैज्ञानिकों से अंडे की जांच करवाई जा रही है

दरअसल, नर्मदा घाटी के किनारे बसा यह पाड़लिया गांव करोड़ों वर्ष पहले डायनासोर युग से जुड़ा रहा है और यहां पर करीब 6.5 करोड़ साल पहले डायनासोर रहा करते थे। स्थानीय डायनासोर विशेषज्ञ विशाल वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले तीन वैज्ञानिकों का वर्कशॉप आयोजित किया गया था। इस वर्कशॉप में वैज्ञानिक डॉ. महेश ठक्कर, डॉ. विवेक वी कपूर, डॉ. शिल्पा आए हुए थे। ये सभी मांडू स्थित डायनासोर फॉसिल्स पार्क के विकास कार्य का जायजा लेने के लिए आए थे।

इसी दौरान वैज्ञानिकों ने गांव के लोगों को करीब 18 सेंमी व्यास के गोल पत्थरों की पूजा करते हुए देखा। गांव के युवक वेस्ता पटेल ने बताया कि पत्थरों में उनके काकर भैरव वास करते हैं। यह देव पूरे गांव पर कोई संकट नहीं आने देते हैं। लेकिन जैसे ही लखनऊ से आई वैज्ञानिकों की ने पत्थरों को ध्यान से देखा तो वे समझ गए कि ये गोल गोल पत्थर नहीं बल्कि डायनासोर के अंडे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.