Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

इंदौर: क्रॉसिंग करते वक्त रेलवे ट्रैक पर फंसी कार, तभी आ गई सुपरफास्ट ट्रेन, टक्कर में उड़े परखच्चे

57

इंदौर: इंदौर में मंगलवार को बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। इंदौर सुपर कॉरिडोर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था उसी समय जयपुर दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन आ गई और बड़ा हादसा हो गया। हालांकि कार चालक मौके उतरकर भाग गया लेकिन कार ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पूर्जे दो किमी तक बिखरे मिले। ट्रेन को रोका गया लेकिन जब तक कार चकनाचूर हो चुकी थी। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। टक्कर की खबर सुनकर ट्रेन में बैठे यात्री भी घबरा गए।

दरअसल, सुपर कॉरिडोर रेलवे पर निर्माण कार्य चलने से रूट को डायवर्ट किया गया है। सुबह 6 बजे के करीब कार चालक ट्रैक से गुजर रहा था, लेकिन गिट्टी और मिट्टी पहियों में फंस गई और कार रुक गई। चालक ने बहुत कोशिश की लेकिन असफल रहा। इसी बीच जयपुर-दिल्ली सुपरफास्ट काफी तेज रफ्तार में आ गई। कार चालक घबराकर तुरंत उतरकर भाग गया लेकिन कार ट्रेन की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पूर्जे दो किमी तक बिखरे मिले। ट्रेन को रोका गया लेकिन जब तक कार चकनाचूर हो चुकी थी। टक्कर की खबर सुनकर ट्रेन में बैठे यात्री भी घबरा गए। जीआरपी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे है। स्थानिय पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल ट्रेन हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.