Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन जरूर करना चाहिए इन चीजों का दान, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

40

इंदौर। सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा और व्रत रखने की परंपरा है। मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से साधक को अच्छे परिणाम प्राप्त होते है और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। इस बार दुर्गा अष्टमी का मासिक व्रत 20 दिसंबर को है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है और व्यापार में भी वृद्धि होती है। साथ ही घर में खुशियां आती हैं। आइए, जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किन चीजों का दान करना लाभकारी होता है।

मासिक दुर्गाष्टमी पर इन चीजों का करें दान

  • अगर आप जीवन में किसी भी रोग से पीड़ित हैं, तो दुर्गाष्टमी के दिन फल का दान जरूर करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजा के पश्चात कन्याओं को खीर या हलवा खिलाएं। इस प्रकार मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
  • मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर कन्याओं को किताबें और कॉपियां दान करें। माना जाता है कि इससे साधक के जीवन में खुशियां आती हैं।
  • इसके अलावा इस दिन गरीबों को घी का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
  • मासिक दुर्गाष्टमी पर वस्त्रों का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा आप पर बरसाती हैं।
  • लोहे से बनी वस्तुएं, कमल का फूल, जौ से बनी चीजें आदि दान कर सकते हैं।

जरूर करें मासिक दुर्गाष्टमी व्रत

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत करने से व्यक्ति को जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इससे व्यापार में वृद्धि और घर में शांति आती है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से भक्त को शुभ फल प्राप्त होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.