Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छिंदवाड़ा जिले के पास कुएं में गिरे बाघ की डूबने से हुई मौत, घंटों बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग….

41

पांढुर्ना। महाराष्ट्र और पांढुर्ना की सीमा से लगे बढ़चिचोली के ग्राम जूनापानी के एक किसान ने खेत में स्थित कुएं में एक बाघ को देखा इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि बाघ की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाघ को बचाने में जुटी हुई थी। लेकिन तब तक बाघ की मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार बढ़चिचोली के ग्राम जूनापानी निवासी किसान जब्बार खान अपने खेत में शनिवार शाम को पानी देने के लिए गए थे।

 जैसे ही वह अपने खेत में पहुंचे तो उन्होंने कुएं के पास लगी मोटर पंप को चालू किया। इस दौरान उसने देखा कि कुएं में बाघ जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। तत्काल किसान जब्बार खान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम कई घंटे बाद मौके पर पहुंची और वन विभाग ने बाघ को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू किया, लेकिन जब तक बाघ की मौत हो चुकी थी। देर शाम बाघ के शव को बाहर निकाल कर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि लगभग 2 महीने पूर्व चौरई रेंज में भी कुएं में बाघ का शव मिला था। डिप्टी रेंजर हबीब खान ने बताया है कि बढ़चिचोली ग्राम से करीब 4 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र की सीमा में मौजूद खेत के कुएं में बाघ का शव मिला है और पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.