Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ... दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बा... JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि...

“खौफनाक कदम! जेठ और सास-ससुर से तंग आकर महिला ने बच्चों संग दी जान; सुसाइड नोट में बयां किया अपना दर्द

28

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां गागलहेड़ी थाना इलाके में एक परिवार पूरी तरह उजड़ गया. पारिवारिक विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ ज़हर खाकर जान दे दी. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

मृतका की पहचान मनिता (30) के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले बलियाखेड़ी निवासी नीटू से हुई थी. मनिता दो बच्चों (छह वर्षीय नित्या और चार वर्षीय कार्तिकेय) की मां थी. परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को घर में जेठ, जेठानी और ससुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी के बाद यह भयावह कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि मनिता ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर दिया. फिर खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान देर रात महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी रही. करीब दो घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया.

आज करवाया जाएगा पोस्टमार्टम

तीनों मौतों के बाद शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां आज उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही मनिता के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. मायके पक्ष का कहना है कि मनिता को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया.

ससुरालियों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.