Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

युवक-युवती ने दो अलग-अलग वाहनों के सामने कूदकर की आत्महत्या

43

बाराबंकी:  हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ग्राम बरावां के निकट आत्महत्या की दो अलग घटनाओं के तहत एक युवक और एक युवती ने कथित तौर पर अलग-अलग वाहनों के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। करीब 11 मिनट के अंतराल पर हुई इन दोनों घटनाओं के बारे में एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिये हैं।

पुलिस ने बताया की कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक युवक और युवती ने अलग-अलग वाहनों के आगे कूदकर कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की दोनों ही हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हत्या का कारण कथित तौर पर प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें दिखा कि कि रात 11:57 बजे एक लड़की तेज गति से आ रही कार के आगे कूद गई। वहीं, कैमरे से लिये गये वीडियो में दिख रहा है कि रात 12:08 बजे एक युवक तेज गति से आ रहे ट्रक के आगे कूद जाता है। पुलिस ने कहा कि युवक की पहचान 30 वर्षीय सुरेश कुमार रावत निवासी ग्राम कल्याणपुर के रूप में की गई है, जबकि करीब 27 वर्षीय युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना के कारणों की भी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.