Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

सूर्यकुमार यादव ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, विराट कोहली की भी की बराबरी, ऐसा करने वाले बने भारत के इकलौते कप्तान

51

दूसरे टी-20 में भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ हुआ। जहां साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट (IND vs SA 2nd T20I) से हरा दिया वहीं  भारतीय कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल, भारतीय पारी के दौरान सूर्या ने 36 गेंद पर 56 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में सूर्या का यह 17वां अर्धशतक है। अपने इस अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सूर्या ने धोनी का भी रिकॉर्ड  तोड़ दिया।

बता दें कि साउथ अफ्रीका में  टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जमाने वाले सूर्या भारत के इकलौते कप्तान बन गए हैं।  इससे पहले धोनी ने साउथ अफ्रीका में टी-20 इंटरनेशनल खेलते हुए 2007 में 45 रन की पारी खेली थी वहीं अब साउथ अफ्रीका में T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले सूर्या भारतीय कप्तान बन गए हैं।

इसके अलावा सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में  करियर में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस तरह सूर्या  टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन पूरा करने में कोहली की बराबरी करने में सफल हो गए हैं। बता दें कि कोहली ने 56 पारियों में रन बनाए थे। वहीं, सू्र्या ने भी अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2000 रन 56 पारी में हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं केएल राहुल ने 58 पारी में 2000 रन बनाए थे।  हालांकि टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम है. दोनों ने 52 पारियें में ही 2000 रन अपने करियर में पूरा किया था। लेकिन इसके बावजूद यह  वर्ल्ड रिकॉर्ड सूर्या के नाम है क्योंकि   गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज सू्र्या ही है उन्होंने T20I में 1164 गेंद में 2000 रन बनाए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.