Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

हार के बाद कांग्रेसी खोल रहे फटे ढोल की पोल- केदार गुप्ता

45

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस की हार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के चुनाव हारते ही अब कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी सरकार के फटे हुए ढोल की पोल खोल रहे हैं। अपनी पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। आईएएस, आईपीएस ऑफिसरों के नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं। मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल ने नाम लेकर कहा है कि किन अफसरों ने जनता का दोहन किया, भ्रष्टाचार किया। वहीं काम किया, जहां भ्रष्टाचार करने का आसान अवसर हो। विनय जायसवाल अपने सह प्रभारी पर पैसे के लेनदेन का आरोप लगा रहे हैं तो बृहस्पत सिंह बता रहे हैं कि प्रदेश प्रभारी ने क्या-क्या किया। गंभीर प्रकार की जो शिकायतें सामने आ रही हैं, वह जनता के लिए पहले से ही चिंतन का गंभीर विषय थी।

कांग्रेस की सरकार ने लूट खसोट का कैसा तरीका अपनाया, यह कांग्रेस के नेता ही बयां रहे हैं। यह पार्टी डूब चुकी है। अब जनता को इस पार्टी से हमेशा के लिए संभल कर रहना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पूत के पांव पालने में ही दिखने लगे थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही भूपेश बघेल की सरपरस्ती में माफिया राज के अंकुर फूटे और देखते ही देखते छत्तीसगढ़ विकास की पटरी से उतरकर हर तरह के माफिया की गिरफ्त में आ गया। पांच साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को उसके जन्म के पूर्व की स्थिति में पहुंचा दिया। कांग्रेस को उसके कर्मों का फल जनता ने दे दिया है। भाजपा को छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास के बाद अब पुनर्निर्माण का जनादेश मिला है क्योंकि कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ का विकास अवरुद्ध हो गया था तो भ्रष्टाचार कैसे फल फूल रहा था, यह कांग्रेस के नेता ही खुलकर कबूल कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.