Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गज लक्ष्मी राजयोग में होगी नये साल की शुरुआत

31

ग्वालियर (नप्र)। नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। 1 जनवरी को पंचमी तिथि दिन सोमवार रहेगा इस दिन आयुष्मान योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सभी ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु वृहस्पति 31 दिसंबर 2023 को उल्टी चाल से बाहर निकलते हुए सीधी चाल चलने लगेंगे। यानी नए साल 2024 से गुरु वक्री से मार्गी हो जाएंगे। साल की शुरुआत में गजलक्ष्मी योग बनेगा साल 2024 के शुरू होने से पहले गुरु के मार्गी होने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के निर्माण से वैसे तो सभी 12 राशियों के ऊपर शुभ परिणाम देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी होंगी जिनके के लिए साल 2024 बहुत ही बेहतरीन रहने वाला होगा। नववर्ष में अधूरे सपनों को पूरा करना का संकल्प लेकर नए जीवन की राह चुनते हैं। संकल्प लेकर ईमानदारी से उनका अनुशरण करने वालों पर नववर्ष में खुशियों की बरसात होगी।

28 दिसंबर से ही बन जाएगा लक्ष्मी नारायण योग

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को काफी शुभ योगों में से माना जाता है। लक्ष्मी नारायण योग बनने से हर एक राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव जरूर पड़ेगा। 25 दिसंबर को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और बुध ग्रह 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध और शुक्र की युति वृश्चिक राशि में हो रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। लक्ष्मी नारायण योग बनने से नए साल 2024 में कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.