Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विपुल गोयल ने भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध मुहिम को किया तेज, सोनीपत में 8 कर्मियों को किया गया चार्जशीट

25

चंडीगढ़:  हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शहरी निकायों में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध मुहिम को तेज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने इस क्रम में सबसे पहले राज्य के उन जिलों को लिया है, जहां से आए दिन शिकायतों का अंबार लगा हुआ है, छोटे-छोटे कामों के लिए कर्मियों द्वारा उन्हें चक्कर कटवाए जाते हैं। इस क्रम में सबसे पहले सोनीपत नगर निगम में गाज गिरी है।

सोनीपत नगर निगम को लेकर पानीपत निगम कमिश्नर की ओर से जांच पड़ताल का काम किया गया था। उन्होंने जांच रिपोर्ट सौंपी तो, मंत्री ने सभी के विरुद्ध तुरंत एक्शन लेते हुए पहले तीन के निलंबन आदेश जारी कर दिए बाद में एक  लेखाधिकारी सुनील कुमार हुड्डा और एक सहायक महिला निशा को भी निलंबित कर दिया गया है। यहां पर बता दें कि जनवरी के अंत में इनके विरुद्ध एक्शन लिया गया है। पहले जहां शिकायतों के आधार पर तीन जेई पर निलंबन की गाज गिरी थी। वहीं अब सहायक महिला कर्मचारी निशा और लेखाधिकारी सुनील कुमार को भी मंत्री ने निलंबित कर दिया है।

भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि नाराज मंत्री ने जिन जिन जिलों से ज्यादा शिकायतें आ रही है। उनको अलग से सूचीबद्ध करने और जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अफसर के साथ में तकनीकी टीम जोड़कर जांच करने की रणनीति तैयार की गई है। शहरी निकायों से भ्रष्टाचार को कम करने और दागियों को कड़ा शिकंजा कसने के क्रम में कई कदम उठाने के तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि सोनीपत निगम में पांच को निलंबित करने के बाद में अब बाकी जिलों में नूंह मेवात, गुरुग्राम, यमुना नगर झज्जर, पानीपत जैसे जिलों से लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। मंत्री ने इन जिलों में भी गत पांच साल की जांच पड़ताल करने व कार्रवाई के संकेत दिए हैं।पहले एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में जांच कराई जाएगी और उसके बाद में दोषियों पर गाज गिराने की तैयारी है।

यहां पर बता दें कि अब से पहले सोनीपत में 8 कर्मियों को चार्जशीट भी थमा दी गई है। मंत्री ने साफ कर दिया है कि वे भ्रष्टाचार में शामिल एक भी कर्मचारी और अधिकारी को बख्शेंगे नहीं भले ही वो कितना भी रसूखदार हो। जल्द ही जिलों में कमेटी गठित हो जाएंगी जो जांच का काम तेजी के साथ में करेंगी। तकनीकी तौर पर दक्ष कर्मियों और अधिकारियों को शामिल कर टीम गठित करने के साथ ही जांच पड़ताल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी ज्यादा शिकायतों वाले जिलों को प्राथमिकता से लिया जाएगा। मंत्री का कहना है कि इस क्रम में सबसे पहले ट्रायल के तौर सोनीपत जिले को लिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.