Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फरीदाबाद में धनतेरस की रात कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सिंगापुर से लौटे शख्स की लाइसेंसी पिस्ट... चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ...

गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी- 13 दिसंबर को संसद भवन पर करेंगे हमला, दिल्ली बनेगा पाकिस्तान

49

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और गीदड़ भभकी दी है, जिसमें उन्होंने भारत पर हमले की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो के माध्यम से कहा कि उसकी हत्या की साजिश नाकाम हुई है और वह 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब देगा। इस दिन, 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की सालगिरह है। वीडियो में पन्नू ने बताया कि भारतीय एजेंसियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी, जो नाकाम हुई है।

उन्होंने 13 दिसंबर को संसद पर हमले की योजना बनाने की धमकी दी है, और वीडियो में अफजल गुरु के साथ एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा है ‘दिल्ली बनेगा पाकिस्तान’। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पन्नू के नए वीडियो का कॉन्टेंट सुनकर साफ लग रहा है कि यह ISI के K-2 डेस्क द्वारा लिखा गया है। इस वीडियो में पन्नू खालिस्तान के एजेंडे को बढ़ावा देने के साथ-साथ अफजल गुरु और कश्मीरी आतंकियों को भी समर्थन दिखा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, और पहले भी पन्नू ने ऐसी धमकियों को जारी किया है।

पन्नू का इस तरह का वीडियो जारी करना उसकी आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक और प्रयास हो सकता है, और यह भारतीय सुरक्षा को नए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस घड़ी में, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां विशेषत: खालिस्तान से जुड़े आतंकी गतिविधियों के खिलाफ तत्पर हैं और विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस तरह के खतरनाक धमकियों का सामना करने के लिए उचित नीतियों की आवश्यकता है।

अमेरिकी एजेंसियों द्वारा लगा था आरोप
हाल ही में अमेरिकन एजेंसियों ने एक भारतीय शख्स को गिरफ्तार कर पन्नू की हत्या की साजिश को नाकाम किया था, अमेरिकी एजेंसियों के दावे के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी भारतीय एजेंसियों के इशारे पर काम कर रहा था। लेकिन अभी तक भारत ने इन आरोपों से साफतौर से इनकार कर दिया है।

कौन हैं पन्नू?
गुरपतवंत सिंह पन्नू का जन्म 14 फरवरी 1967 को पंजाब में हुआ था। पंजाब में रहते हुए ही उन्होंने ने अपनी पढ़ाई पूरी की और अब विदेश में रहता है। वह कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है।  पन्नू विदेश से ही भारत में आतंकी हमले करने की धमकी देता है। कनाडा में बसे हिंदुओं को भी धमकाता है। हैरानी की बात यह है कि, ये सब वह खुलेआम करता है और कोई उसे रोकता नहीं है। बता दें कि पन्नू के पिता पंजाब में एक कंपनी में काम करते थे। उसका एक भाई है, जो विदेश में ही रहता है। हालांकि उसके माता-पिता की अब मौत हो चुकी है। पन्नू ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। पन्नू ने साल 2007 में ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन को बनाया था। जुलाई 2020 में भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित किया था। पन्नू अब ISI की मदद से खालिस्तान की मुहिम को चला रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.