Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा

रामजन्म भूमि के कारसेवकों का होगा पिंड दान, एबीएचएम अध्यक्ष का बड़ा बयान

35

मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा (एबीएचएम) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने रविवार को कहा कि 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों का छह दिसंबर को मथुरा में यमुना किनारे विश्राम घाट पर ‘पिंड दान’ किया जाएगा। चौधरी ने अयोध्या में हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें पुलिस ने शहर की ओर मार्च कर रहे कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं।

उन्होंने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा,”अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु कारसेवकों ने जो बलिदान दिया है, उसे हम कभी भुला नहीं सकते। जब राम मंदिर निर्माण का प्रथम चरण पूरा होने के बाद रामलला को वहां विराजमान किया जा रहा है, तब हमें उन्हें याद करना आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए कारसेवा के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी कारसेवकों के पिंडदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘पिंड दान’ छह दिसंबर को मथुरा में यमुना के तट पर विश्राम घाट पर किया जाएगा। बाबरी मस्जिद का ढांचा छह दिसंबर, 1992 को ध्वस्त कर दिया गया था। भाषा अभिषेक सुभाष

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.