Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...

श्योपुर की दो विधानसभा सीटों पर 26 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

63

श्योपुर। विधानसभा चुनाव का परिणाम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रविवार की सुबह 8 बजे शहर के पालीटेक्निक कालेज में शुरू मतगणना शुरू होगी। ऐसे में जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं की धड़कने बढ़ गई हैं। रविवार दोपहर तक काफी कुछ तस्वीर साफ हो जाएगी। प्रशासन की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

विधानसभावार 14-14 टेबल

दोनों विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गणना अलग-अलग कक्षों में होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 04 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 03 टेबिल लगाई जाएगी। जबकि ईवीएम मशीनो में डले वोटों की गणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना में 200 के आसपास कर्मचारी लगेगें। मतगणना राउंड वार होगी। एक राउंड में 14 मतदान केंद्रों की ईवीएम मशीनों में डले वोटो की गणना होगी। दोनों विधानसभाओं में 24 राउंड में गणना पूरी होगी।

पुलिस प्रशासन के द्वारा मतगणना स्थल को 2 दिसंबर की रात से ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 170 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाल रहे हैं। तीसरी आंख के जरिए भी मतगणना स्थल पर निगरानी रखी जाएगी। परिणाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सभी की निगाहें 3 दिसंबर के दिन होने वाली मतगणना पर ही टिकी हुई है।

बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे मतगणना के रूझान आ जाएंगे। जिससे यह पता चल जाएगा कि कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे, किसकी क्या स्थिति है। दोनों विधानसभा के परिणाम की स्थिति शाम 4 बजे तक साफ हो जाएगी। मतगणना की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर होगी।बंद रहेंगी शराब दुकानें3 दिसंबर को मतगणना होने के कारण संपूर्ण ड्राइ-डे घोषित किया गया है। इसलिए 3 दिसंबर को 24 घंटे के लिए सभी देशी,विदेशी मदिरा की दुकाने बंद रहेगी। इसके लिए कलेक्टर संजय कुमार की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल फोन पर रहेगा प्रतिबंध

मतगणना केंद्र में केवल मतगणना कर्मचारी, उम्मीदवार तथा उनके अनुमति प्राप्त मतगणना एजेंट एवं निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रवेश पत्रधारी मीडियाकर्मी ही प्रवेश पा सकेंगे। मतगणना केंद्र में इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, ईयरफोन, ब्लूटूथ आदि का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केंद्र में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी उम्मीदवार तथा उनके मतगणना एजेंट अपने-अपने प्रवेश पत्र साथ रखें। अपने साथ मोबाइल फोन आदि अवांछित सामग्री या वस्तुएं लेकर न आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.