Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...

बेडरूम में नाइट बल्ब लगाते समय वास्तु का रखें ध्यान, अच्छी नींद आने में मिलेगी मदद

38

इंदौर। रात में हर व्यक्ति अपने तरीके से सोना पसंद करता है। कुछ लोग रात में लाइट बंद कर अंधेरे में ही सोते हैं। कुछ लोग हल्की लाइट जलाकर रात में सोते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अंधेरे में सोना नहीं चाहते हैं। वह नाइट बल्ब को जलाकर ही सोते हैं।

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सोते समय कमरे में हल्की रोशनी होनी चाहिए। ऐसा करने से आप चैन से सो सकते हैं। आप कमरे में हल्की रोशनी करने के लिए नाइब बल्ब का उपयोग कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार नाइट बल्ब का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान में रखना चाहिए। डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया कि अपने बेडरूम में नाइट बल्ब का इस्तेमाल करते क्या ध्यान में रखना जरूरी है।

सही दिशा में लगाएं बल्ब

आप अपने कमरे में नाइट बल्ब को लगाना चाह रही हैं तो वास्तु का ध्यान जरूर रखें। वास्तु शास्त्र में नाइट बल्ब की दिशा के बारे में बताया गया है। नाइट बल्ब को दक्षिण पूर्व दिशा या उत्तर पश्चिम दिशा के कोने में ही लगाना चाहिए। नाइट बल्ब का इस्तेमाल दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं करना चाहिए। ऐसा करना बहुत बड़ा अपशगुन होता है।

यूं चुनें कलर

नाइट बल्ब लगाए तो रंग का जरूर ध्यान रखें। आपको यह ध्यान रखना चाहिए नाइट बल्ब का कलर लाइट ग्रीन होना चाहिए। आप अपने बेडरूम में भूलकर भी रेड का कलर का उपयोग न करें। रेड का कलर का नाइट बल्ब लगाएंगे तो नींद आने में दिक्कत आएगी। आप न्यू कपल हैं और बेडरूम में केवल रेड क्लर का बल्ब ही लगाना चाहती हैं तो बहुत लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.