Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुस्लिम MLA के मंदिर जाने पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने गंगा जल से धोकर किया शुद्ध

33

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक मंदिर में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक मुस्लिम महिला विधायक के दौरे के बाद उसे ‘गंगाजल से शुद्ध’ किये जाने का मामला सामने आया है। सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज विधानसभा सीट से सपा विधायक सैय्यदा खातून रविवार को आयोजित ‘शतचंडी महायज्ञ’ में भाग लेने के लिए स्थानीय लोगों के निमंत्रण पर ‘समय माता मंदिर’ गईं थीं। खातून के लौटने के बाद, नगर पंचायत बढ़नी चाफ़ा स्थित मंदिर में उनके जाने के विरोधी कुछ लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच, मंदिर को गंगाजल से शुद्ध किया।

‘खातून एक मुस्लिम हैं, गाय का मांस खाती’
शुद्धिकरण का नेतृत्व करने वाले, बढ़नी चाफा के नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने कहा कि कुछ अधर्मी लोगों ने मुस्लिम समुदाय की स्थानीय विधायक सईदा खातून को फोन किया था। उन्होंने कहा, ”चूँकि सैय्यदा खातून एक मुस्लिम हैं और गाय का मांस खाती हैं, इसलिए यह पवित्र स्थान उनके आने से अपवित्र हो गया।” उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर को शुद्ध किया। वर्मा ने कहा कि शुद्धिकरण के बाद अब यह स्थान पूरी तरह से पवित्र और पूजा-पाठ के लिए उपयुक्त हो गया है।

जहां आमंत्रित किया जाएगा वहां जाऊंगी- खातून
संपर्क करने पर विधायक सैय्यदा खातून ने लखनऊ से फोन पर बताया कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते वह, निमंत्रण मिलने पर सभी धर्मों और सम्प्रदायों से संबंधित स्थानों का दौरा जारी रखेंगी और ऐसे किसी भी कृत्य से उन्हें रोका नहीं जा सकता। खातून ने कहा “क्षेत्र के कई ब्राह्मण और संत मेरे साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने मुझे लगभग दस दिन पहले ‘समय माता मंदिर’ में आमंत्रित किया था। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं, मैं क्षेत्र के सभी लोगों की विधायक हूं और जहां भी आमंत्रित किया जाएगा वहां जाऊंगी।”

खातून ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों का नवीनीकरण कार्य भी करवाया है। अपने दौरे के विरोध पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष वर्मा भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा ‘‘मैं ऐसे लोगों से डरने वाली नहीं हूं। लोगों ने भी इस मुद्दे पर मेरा समर्थन किया है और बयान दिये हैं।”

मंदिर के पुजारी का बयान 
मंदिर के पुजारी श्रीकृष्ण दत्त शुक्ला ने कहा कि विधायक को महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया गया था और वह शाम को वहां आई थीं। विधायक कुछ देर वहां रुकीं, समाज में सौहार्द की बात की और चली गयीं। अगली सुबह वर्मा और उनके दल ने वहां पहुंच कर सवाल किया कि विधायक को क्यों बुलाया गया था और उनकी उपस्थिति के कारण मंदिर अपवित्र हो गया है। शुक्ला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने गंगाजल छिड़का और सफाई की। समय माता मंदिर राप्ती नदी के तट पर सिद्धार्थनगर जिले में स्थित हिंदुओं का एक पूजनीय धार्मिक स्थल है। पड़ोसी देश नेपाल और निकटवर्ती जिलों से श्रद्धालु गहरी आस्था और भक्ति के साथ इस मंदिर में आते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.