Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, अब चैट में ही दिखेगी प्रोफाइल की जानकारी

36

वाट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप्लिकेशन है। बिलियन्स की संख्या में लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स को पेश करता रहता है। इसी बीच व्हाट्सएप ने अपने स्टेटस का एक नया फीचर जारी किया है। इस तरह किसी का प्रोफाइल देखने के लिए चैट इन्फो में नहीं जाना होगा। नया बदलाव बीटा वर्जन में दिखा है।

प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी चैट विंडो में ही दिखाई जाएगी

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके साथ यूजर्स के प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी चैट विंडो में ही दिखाई जाएगी। इस तरह किसी नंबर से मेसेज आने पर बिना चैट इन्फो में गए ही उसकी प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन देखी जा सकेगी। वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया फीचर ऐसी स्थिति में फायदेबंद होगा, जब किसी अनजान कॉन्टैक्ट से मेसेज आता है। इसके बाद अभी यूजर्स को चैट ओपेन करने के अलावा चैट इन्फो पेज पर जाना पड़ता है। यहां यूजर की प्रोफाइल फोटो से लेकर नाम और स्टेटस जैसी जानकारी दिखाई जाती है। अब यह जानकारी देखने के लिए चैट इन्फो पेज पर नहीं जाना होगा। प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी अब चैट विंडो ओपेन करते ही सबसे ऊपर दिखेगी।

एंड्रॉ यड बीटा यूजर्सको मिला फीचर

वॉट्सऐप अपडेट्स और फीचर्स की जानकारी देने वाली ब्लॉग साइट WABetaInfo ने बताया है कि नए फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉ यड वर्जन 2.23.25.11 अपडेट का हिस्सा बनाया गया है, जो गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। नए बदलाव के साथ मेसेजिंग ऐप में प्रोफाइल इन्फो कन्वर्सेशन के हिस्से के तौर पर चैटिंग विंडो में ही दिख रहा है। सामने आया है कि यह फीचर ऐप में यूजर्स फीडबैक लेने के बाद शामिल किया जा रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कई यूजर्स की मांग थी कि कन्वर्सेशंस में ही यूजर्स के प्रोफाइल से जुड़ी बेसिक जानकारी दिखाई जाए और मेटा की ओनरशिप वाले ऐप ने इस आधार पर नया बदलाव किया है। प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन के साथ आसानी सेतय किया जा सकता है कि किसी कॉन्टैक्ट से बात करनी है या नहीं। अब इसके लिए अलग से स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं है। जल्द सभी यूजर्स को इस बदलाव का फायदा मिलने लगेगा। प्रोफाइल में होने वाले बदलाव भी दिखेंगे नए फीचर का एक और फायदा यह है कि किसी यूजर की ओर से नाम या स्टेटस जैसे प्रोफाइल इन्फो में किए गए बदलाव तुरंत दिख जाएंगे । अभी ये बदलाव चैट इन्फो पेज पर जानेके बाद ही दिखते हैं और ऐसा ना करने पर लंबे वक्त तक नजर नहीं आते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.